Home सक्ती NEET 2026 में मुस्कान साहू का शानदार कमाल, 94.7% अंकों के साथ...

NEET 2026 में मुस्कान साहू का शानदार कमाल, 94.7% अंकों के साथ रचा सफलता का नया कीर्तिमान

15
0
Spread the love

नंदेली की होनहार बेटी ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया क्षेत्र का मान, मेहनत और लगन से हासिल की बड़ी सफलता

पृथक छत्तीसगढ़/जैजैपुर।

ग्राम पंचायत नंदेली की प्रतिभाशाली छात्रा मुस्कान साहू ने NEET 2026 परीक्षा में 94.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गुरुजन और पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
मुस्कान शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा 96 प्रतिशत अंक तथा हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा 94 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की थी। अब नीट 2026 में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया है।

इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासित दिनचर्या, नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास की अहम भूमिका रही। परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने भी उन्हें लक्ष्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया।
मुस्कान की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे नंदेली और जैजैपुर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इस अवसर पर परिजनों, शिक्षकों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।