पृथक छत्तीसगढ़/सरायपाली।
भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह (29 जून से 06 जुलाई 2026) के प्रथम दिवस पर भाजपा मंडल केदुवां अंतर्गत नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, कोसमपाली एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, रिसेकेला में सहकारिता के प्रतीक-चिह्नयुक्त सहकारी सातरंगा ध्वज का ध्वजारोहण कर सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का गरिमामय शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि “सहकारिता केवल एक संगठनात्मक व्यवस्था नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सशक्त आधार है।” उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी के दूरदर्शी नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा, नई गति और नई पहचान मिली है।पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार तथा किसान-केंद्रित योजनाओं के माध्यम से सहकारी संस्थाएँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सहकारिता सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, किसान हितैषी योजनाओं एवं जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से अधिकाधिक किसानों को सहकारिता से जोड़ने का अभियान संचालित किया जाएगा।





