Home छत्तीसगढ़ निजी स्कूल संघ सरायपाली की नई कार्यकारिणी का गठन, आभास अग्रवाल सर्वसम्मति...

निजी स्कूल संघ सरायपाली की नई कार्यकारिणी का गठन, आभास अग्रवाल सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

74
0
Spread the love

पृथक छत्तीसगढ़/सरायपाली।

निजी स्कूल संघ सरायपाली की एक आवश्यक बैठक श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल, सरायपाली में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी सत्र 2026-27 एवं 2027-28 के लिए दो वर्षीय कार्यकाल हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।बैठक में आभास अग्रवाल (प्रतिभा पब्लिक स्कूल, सरायपाली) को अध्यक्ष, मंजूलता पटेल (के.पी.आई. स्कूल, चट्टीगिरोला) को उपाध्यक्ष, बृजलाल जायसवाल (शारदा विद्या मंदिर, मोहदा) को सचिव तथा प्रदीप बारीक (शारदा पब्लिक स्कूल, सरायपाली) को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष आभास अग्रवाल ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा, समर्पण एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान एवं शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में संरक्षक अमृतलाल पटेल (कान्हा पब्लिक स्कूल, सरायपाली), पूर्व अध्यक्ष संजय सतपथी (के.जी. कॉन्वेंट स्कूल, सरायपाली), इक्का सर (सेंट विसेंट पेलोटी स्कूल, कुटेला), शसाइमन राज (कार्मेल इंग्लिश मीडियम स्कूल, खरखरी), भीमेंद्र भास्कर (एकलव्य इंग्लिश मीडियम स्कूल, अर्जुंडा), दुर्गाचरण नायक (सेंट स्टीफन मॉडल स्कूल, सरायपाली), जितेंद्र कुमार चौहान (श्री राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल, बहेरापाली), हिम्मती कुंवर (सिद्धांत पब्लिक स्कूल, बोंदा), प्रमोद कुमार साहू (श्री गोपनाथ विद्या मंदिर, जोगनीपाली) तथा कृष्णा अग्रवाल (श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल, सरायपाली) सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।