प्रशासन की मेहरबानी से खनन कंपनी का कब्ज़ा..!
सक्ती।
सक्ती जिले में खनन माफिया और प्रशासन की मिलीभगत की एक और शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। बाराद्वार तहसील के ग्राम छितापंडरिया में डोलोमाइट खनन की आड़ में निजी ज़मीन पर जबरन कब्ज़ा कर अवैध सड़क निर्माण किया गया — और यह सब प्रशासन की नाक के नीचे वर्षों तक चलता रहा।मामला मेसर्स गुरु श्री मिनरल्स से जुड़ा है, जो लंबे समय से क्षेत्र में खनन कार्य कर रही है। ग्रामीण रघुवीर सिंह की शिकायत के बाद जब राजस्व विभाग को मजबूरन जांच करनी पड़ी, तो ऐसी सच्चाई सामने आई जिसने पूरे प्रशासनिक सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया।
25 अप्रैल 2025 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक और पटवारी द्वारा की गई संयुक्त जांच में यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित हुआ कि खसरा नंबर 5/9, 5/10 और 5/11 पूरी तरह से रघुवीर सिंह की निजी भूमि है। इसके बावजूद खनन कंपनी ने इन्हीं खसरों पर करीब 440 मीटर लंबी सड़क बना डाली, जिसका इस्तेमाल रोज़ाना 12 से 15 घंटे तक भारी खनिज वाहनों द्वारा किया जाता रहा। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जांच के दौरान कंपनी प्रबंधन इस सड़क के निर्माण से संबंधित कोई वैध अनुमति, अधिग्रहण आदेश पेश नहीं कर सका।
![]()




