Home छत्तीसगढ़ शिक्षा में लापरवाही का खुलासा, जैजैपुर ब्लॉक के स्कूलों में कहीं बच्चों...

शिक्षा में लापरवाही का खुलासा, जैजैपुर ब्लॉक के स्कूलों में कहीं बच्चों से ज्यादा शिक्षक तो कहीं शिक्षक से ज्यादा बच्चे

28
0
Spread the love

जैजैपुर के स्कूलों में युक्तियुक्तकरण का हुआ खुला खेल..?

9 साल से गणित का स्थाई शिक्षक तक नहीं – भगवान भरोसे बच्चे

शैक्षिक समन्वयकों ने कई बार दी जानकारी, बीईओ बने अनजान

पृथक छत्तीसगढ़/जैजैपुर-सक्ती।

जैजैपुर ब्लॉक के बच्चों की पढ़ाई आज अफसरों की लापरवाही और चहेतों पर मेहरबानी की भेंट चढ़ चुकी है। सरकार ने शिक्षकों की कमी दूर करने और स्कूलों में संतुलित व्यवस्था लाने के लिए युक्तियुक्तकरण नीति लागू की थी, लेकिन जैजैपुर के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने इस फैसले को ठेंगा दिखाते हुए इसे अपनी चहेती पोस्टिंग नीति में बदल दिया है। हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्यौकि एक ओर सरकार हर बच्चे को पढ़ाई से जोड़ने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर जैजैपुर ब्लॉक के कई स्कूलों में या तो बच्चे ज्यादा और शिक्षक कम हैं, या फिर बच्चों की संख्या बेहद कम और शिक्षक कई-कई पदस्थ हैं।

जानकारी छिपाने का हुआ संगठित खेल..?

हर महीने शैक्षिक समन्वयक स्कूलों की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को देते हैं। बावजूद इसके, मनमानी और सेटिंग के चलते जिन स्कूलों को शिक्षक चाहिए वहां कोई पोस्टिंग नहीं की जाती, और जिन स्कूलों में जरूरत नहीं वहां कृपा बरसाई जाती है। यह सीधे तौर पर दिखाता है कि जैजैपुर ब्लॉक में शिक्षा का स्तर अफसरों की मनमानी से चौपट हो रहा है। अब देखना यह होगा कि जिला शिक्षा अधिकारी और प्रशासन इस पर क्या एक्शन लेता है।

स्कूलों में शिक्षक असमानता का खुला खेल

  • मिडिल स्कूल तुषार – 113 बच्चों के लिए 6 शिक्षक, जिनमें गणित के दो-दो स्थाई शिक्षक।
  • प्राथमिक शाला हरदीडीह – सिर्फ 30 बच्चों के लिए 3 शिक्षक पदस्थ है। यह ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की                                            मेहरबानी का साफ़ उदाहरण है।
  • मिडिल स्कूल हरेठीखुर्द – सिर्फ 12 बच्चों पर 3 शिक्षक। यहां मुफ्त की तनख्वाह लेने का खेल साफ झलकता                                   है।
  • मिडिल स्कूल बेलादुला – सबसे बड़ा खुलासा यहां हुआ पिछले 9 सालों से गणित का एक भी स्थाई शिक्षक                                      पदस्त नहीं है। 2017 से लेकर अब तक बच्चे गणित कैसे पढ़ रहे हैं, यह किसी को                                    नहीं पता। जबकि रोज इसी गांव से होकर बीईओ साहब अपने दफ्तर जाते हैं।
  • प्राथमिक शाला गुड़ी चौक मुक्ता – 116 बच्चों पर 6 शिक्षक..?

 

शैक्षिक समन्वयकों का कबुलनामा

मेरे द्वारा गणित के दो शिक्षकों की जानकारी बीईओ को दी जा चुकी है, अब कार्रवाई उन्हीं की जिम्मेदारी है।केशव सिंह कंवर तुषार
9 साल से गणित शिक्षक नहीं है, खरवानी में 70 बच्चों पर केवल 2 शिक्षक हैं। इसकी जानकारी ब्लॉक को भेजी जा चुकी है। – परमेश्वर सिंह चंद्रा बेलादुला
30 बच्चों पर 3 शिक्षक पदस्त होने की जानकारी हर महीने रिपोर्ट में दी जाती है। – लोचन प्रसाद चंद्रा हरदीडीह

 

अब समय निकल गया है, शिक्षकों का स्थानांतरण जिला स्तर से होगा, मेरे द्वारा नहीं। – विजय सिदार ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जैजैपुर