Home छत्तीसगढ़ शातिर सायकल चोर नकुल साहू गिरफ्तार, 15 नग चोरी की सायकल बरामद

शातिर सायकल चोर नकुल साहू गिरफ्तार, 15 नग चोरी की सायकल बरामद

58
0
Spread the love

पृथक छत्तीसगढ़/सक्ती।

 

सक्ती पुलिस ने लगातार हो रही बच्चों की सायकल चोरी की घटनाओं पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी नकुल साहू रायगढ़ जिले का निवासी है, जो शहर में घूम-घूमकर बच्चों की सायकलें चोरी करता था। आरोपी के कब्जे से कुल 15 नग सायकल, जिसकी कुल कीमत 1 लाख से अधिक, बरामद की गई है।

पूरा घटनाक्रम, कैसे पकड़ाया शातिर चोर

बीते कुछ दिनों में थाना सक्ती क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थानों से बच्चों की सायकल चोरी होने की लगातार तीन शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जिसमें नरेश यादव ग्राम कंचनपुर, कलेश्वर सिदार ग्राम सिपाहीमुड़ा, विनोद कुमार खेतान वार्ड नं. 16, सक्ती की शिकायतों पर थाना सक्ती में क्रमशः अपराध क्रमांक 261/2025, 263/2025 एवं 264/2025, धारा 303(2) ठछै के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गहन विवेचना प्रारंभ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के निर्देश पर थाना प्रभारी सक्ती निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें सायबर सेल व स्थानीय पुलिस बल को शामिल किया गया।

100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदेही की पहचान रायगढ़ से

पुलिस टीम ने सक्ती शहर में चोरी की घटनाओं से जुड़े 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और सायकल चोरी के बाद संदेही द्वारा अपनाए गए संभावित रास्तों का विश्लेषण किया। फुटेज के आधार पर पुलिस को एक संदिग्ध की पहचान हुई, जिसे लेकर रायगढ़ के जुटमिल, चक्रधर नगर और अन्य मोहल्लों में व्यापक पूछताछ की गई। पूछताछ और छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी नकुल साहू, ग्राम औरंदा, थाना पुसौर का निवासी है, जो वर्तमान में संत विनोबा नगर, सतनामी मोहल्ला, थाना जुटमिल, रायगढ़ में निवास कर रहा है।

रेड कार्रवाई और गिरफ्तारी, आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस टीम द्वारा रायगढ़ में घेराबंदी कर रेड की गई। जैसे ही आरोपी को भनक लगी, वह मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता से उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह लोकल ट्रेन से सक्ती आता और स्कूलों के बाहर खड़ी सायकलों को निशाना बनाकर चोरी करता। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने रायगढ़ शहर के विभिन्न मोहल्लों से भी सायकल चोरी की हैं। उसके मेमोरेण्डम पर कुल 15 नग सायकल बरामद की गई, जिन्हें समक्ष गवाहों के जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास – पहले भी रहा है जेल

गिरफ्तार नकुल साहू एक आदतन अपराधी है, जो पहले भी रायगढ़ जिले के विभिन्न थानों में चोरी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल थाना प्रभारी सक्ती, सउनि उपेन्द्र यादव, संतोष पाण्डेय, प्रआर शब्बीर मेमन, उमेश साहू, आरक्षक जोगेश राठौर, अच्छे सिदार सायबर टीम सक्ती, आरक्षक जितेन्द्र कंवर, अलेक्सीयस मिंज, गोपाल साहू सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

सक्ती पुलिस की तत्परता से क्षेत्र में जनता को राहत

इस कार्रवाई से न सिर्फ बच्चों की सायकल चोरी की घटनाओं पर विराम लगा, बल्कि आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ हुआ है। सक्ती पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए त्वरित एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं थाना सक्ती पुलिस जनता से अपील करती है कि यदि किसी और की भी सायकल चोरी हुई हो, तो तत्काल थाना सक्ती में संपर्क करें या अपना बयान दर्ज कराएं।