Home छत्तीसगढ़ कांकेर में भालुओं का आतंक: बीच-बाजार में युवक पर किया हमला

कांकेर में भालुओं का आतंक: बीच-बाजार में युवक पर किया हमला

12
0
Spread the love

कांकेर

छत्‍तीसगढ़ के कांकेर शहर में भालुओं का आतंक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। भालू के हमले का एक और मामला सामने आया है। गुरुवार को आईसीआईसीआई बैंक के बाहर दिनदहाड़े एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं।

गनीमत रही कि भालू के इस हमले में युवक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भय और दहशत का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि जंगलों में बढ़ती मानवीय गतिविधियों और वन्य जीवों के लिए भोजन की कमी के कारण ये जंगली जानवर अब शहरी इलाकों में घुसने लगे हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं में वृद्धि हो रही है।