Home छत्तीसगढ़ भगवान परशुराम के नाम पर होगा दुर्ग का कुआं चौक, महापौर से...

भगवान परशुराम के नाम पर होगा दुर्ग का कुआं चौक, महापौर से मिले सकल ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि…

8
0
Spread the love

दुर्ग/ 1 अक्टूबर 2026/ नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण भगवान परशुराम चौक किए जाने एवं भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा के बाद सकल ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर पालिक निगम की महापौर अलका बाघमार के कक्ष में पहुंचकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर निगम सभापति श्याम शर्मा भी उपस्थित रहे।

सकल ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर अलका बाघमार एवं सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्य गण एवं पार्षद दल का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया तथा भगवान परशुराम जी के नाम पर चौक का नामकरण एवं मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि भगवान परशुराम जी के नाम से चौक का नामकरण एवं उनकी प्रतिमा की स्थापना समाज की आस्था, संस्कृति और गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है। इससे समाज की भावनाओं को सम्मान मिला है। सकल ब्राह्मण समाज की ओर से महापौर एवं सभापति के प्रति हार्दिक आभार एवं । अभिनंदन किया
इस अवसर पर अजय शर्मा, मनमोहन शर्मा, राजेंद्र शर्मा,नंदकिशोर शर्मा ,कैलाश पंडा, तूलिका तिवारी ,मुकेश शर्मा ,अभिषेक अवस्थी, राजेंद्र दुबे, अशोक शर्मा ,गिरधारी शर्मा ,अजय शर्मा ,निखिल शर्मा, रवि शंकर भट्ट, दिनेश मिश्रा, उमेश गोस्वामी, बीके द्विवेदी , के स ओझा ,रामनारायण चौबे आनंद तिवारी, धीरज तिवारी, रचित पाराशर ,ओम प्रकाश पांडे ,संजय शुक्ला ,धनंजय ठाकुर मंगेश बोकर, हिमांशु शुक्ला, दिनेश मिश्रा, राहुल शर्मा, मयंक शर्मा,प्रशांत शास्त्री, अंशुमान मिश्रा, जयप्रकाश शर्मा ,शिवाकांत तिवारी, बृजमोहन तिवारी सहित बड़ी संख्या में सकल ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी