खबर का असर
पृथक छत्तीसगढ़ / सक्ती ।
सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कचंदा में अप्रैल माह के दौरान मनरेगा योजना के तहत निर्मित नाली के क्षतिग्रस्त होने के मामले में प्रशासन ने कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन से प्राप्त जानकारी अनुसार 13 अगस्त को घटना की सूचना मिलते ही उसी दिन जांच के आदेश जारी कर दिए गए थे। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थल का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाली निर्माण का कार्य अत्यंत निम्न स्तर का पाया गया, जिसके बाद दोषियों पर तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित कार्रवाई की गई।


