Home एक्सक्लूसीव शौचालय में बर्तन धोने का VIDEO वायरल, फूड सेफ्टी विभाग की टीम...

शौचालय में बर्तन धोने का VIDEO वायरल, फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने पापा ढाबा में की जांच

123
0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
Spread the love

पृथक छत्तीसगढ़/सक्ती।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हरेठी स्थित पापा ढाबा में शौचालय के अंदर बर्तन धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फूड एवं सेफ्टी विभाग हरकत में आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के फूड सेफ्टी अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य के नेतृत्व में विभागीय टीम शुक्रवार को पापा ढाबा पहुंची और मौके पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने ढाबे के किचन, साफ-सफाई की व्यवस्था, खाद्य सामग्री के रखरखाव, बर्तन धोने की प्रक्रिया तथा खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद ढाबे की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल बना हुआ है।

निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने कैमरे के सामने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार किया। अधिकारियों का कहना है कि निरीक्षण के दौरान जुटाए गए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के परीक्षण के बाद यदि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो के बाद शुरू हुई इस कार्रवाई को खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजर विभाग की जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।