सीएमएचओ की मनमानी से जिला स्वास्थ्य सेवाएँ अव्यवस्था की चढ़ीं भेंट
पृथक छत्तीसगढ़/सक्ती।
जिले का स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर विवादों में है। नवपदस्थ परिवीक्षा अवधि की चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल पर प्रभारी सीएमएचओ का कार्यभार संभालते ही मनमानी और निरंकुश फैसले लेने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। डॉ. अग्रवाल हाल ही में रायगढ़ जिला अस्पताल से सक्ती में प्रभारी सीएमएचओ बनाई गईं। लेकिन जिम्मेदारी निभाने के बजाय उनके फैसले अब विभागीय कामकाज और आम जनता के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं, स्वास्थ्य संयोजकों का वेतन रोकना, जीवन दीप समिति जैसे स्वतंत्र निकायों में अनावश्यक दखल, विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए भ्रामक ड्यूटी आदेश जारी करना, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसरों के कार्यक्षेत्र में सीधी दखलअंदाजी, ऐसे कई आरोपों की लंबी फेहरिस्त है, वही सूत्रों का कहना है कि प्रभारी सीएमएचओ अपनी प्राथमिक जिम्मेदारियाँ छोड़कर विभागीय अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर रही हैं।
सरकारी वाहनों का कब्ज़ा – फील्ड विजिट ठप्प
जिले को स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और फील्ड विजिट के लिए शासन स्तर से 4 शासकीय वाहन उपलब्ध कराए गए। सूत्र बताते है कि सभी वाहन डॉ. अग्रवाल ने अपने कब्जे में कर रखा हैं। न तो ब्लॉकों का सुपरविजन हो रहा है और न ही स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग हो रही है।





