Home छत्तीसगढ़ परिवार गौरव सम्मान से नवाजे गए अजय चंद्रा

परिवार गौरव सम्मान से नवाजे गए अजय चंद्रा

288
0
Spread the love

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

 

पृथक छत्तीसगढ़/सक्ती।

फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर वेलफेयर सोसायटी, जिला जांजगीर-चांपा (शक्ति) द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में “परिवार गौरव सम्मान”, “प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान” और “जनसेवा रत्न सम्मान” जैसे कई विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चांपा विधायक व्यास कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति में अजय चंद्रा, अंश स्टूडियो, जैजैपुर को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं समाज में सकारात्मक छवि के लिए “परिवार गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।
अजय चंद्रा, जो वर्तमान में वेलफेयर सोसायटी में सचिव पद पर कार्यरत हैं, को यह सम्मान मिलना उनके समर्पण और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सम्मान मिलने पर उनके परिवारजनों, मित्रों और समाज के प्रबुद्धजनों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं फोटो-वीडियोग्राफी से जुड़े कलाकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।