Home छत्तीसगढ़ 19 को साय कैबिनेट की अहम बैठक, बड़े फैसलों पर टिकी निगाहें

19 को साय कैबिनेट की अहम बैठक, बड़े फैसलों पर टिकी निगाहें

14
0
Spread the love

रायपुर

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  की अध्यक्षता में 19 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है. सीएम साय के विदेश दौरे से पहले यह बैठक होगी. मंत्रालय, महानदी भवन में सुबह 11 बजे से बैठक बुलाई गई है, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे.

कैबिनेट बैठक को लेकर उपमुख्यमंत्री साव ने दी जानकारी
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि 19 अगस्त को कैबिनेट की बैठक है. बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों को रखा जाएगा. कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे. जो भी निर्णय होगा, उसे बैठक के बाद बताया जाएगा.