खम्हरिया माइंस में अवैध खनन का बड़ा खेल
सक्ती।
जिले के खम्हरिया माइंस में खनन माफिया खुलेआम राजस्व की लूट मचा रहे हैं शिकायतकर्ता तिवारी का आरोप है कि माइंस मालिक मनीष सिंह बनाफर के खम्हरिया माइंस में धड़ल्ले से अवैध खनन का कारोबार जारी रहा है। जांच हुई, लेकिन कार्रवाई सिर्फ दिखावे की—72 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाकर फाइल बंद कर दी गई, जबकि वास्तविक नुकसान 5 से 6 करोड़ रुपए तक का हो सकता है।




