Home छत्तीसगढ़ ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ स्टेट सिविल एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एसोसिएशन की बैठक नई...

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ स्टेट सिविल एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एसोसिएशन की बैठक नई दिल्ली में संपन्न

17
0
Spread the love

नई दिल्ली। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ स्टेट सिविल एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक राजधानी दिल्ली के पंजाब भवन में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के सभी राज्यों के स्टेट प्रेसिडेंट और स्टेट जनरल सेक्रेटरी शामिल हुए।

बैठक में हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड, कर्नाटक, पंजाब, त्रिपुरा, नागालैंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष अजय त्रिपाठी एवं कोषाध्यक्ष नवीन कुमार भगत ने भी इस बैठक में सक्रिय रूप से भाग लिया।

बैठक में राज्य प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं, केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय, सेवा शर्तों में सुधार एवं संघ की भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।