Home अजब-गजब सक्ती जनपद में पीएम आवास योजना के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा..?

सक्ती जनपद में पीएम आवास योजना के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा..?

21
0
Spread the love

बिना मकान निर्माण के निकली पूरी राशि, जियो टैगिंग से किया गया गड़बड़झाला

पृथक छत्तीसगढ़@सक्ती।

प्रधानमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता की तमाम दावों को धत्ता बताते हुए सक्ती जनपद की एक पंचायत में भारी फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। बिना मकान निर्माण के ही जियो टैग कर आवास की पूरी राशि निकाल ली गई। स्थानीय सूत्रों की मानें तो इस गड़बड़ी में रोजगार सहायक और सरपंच की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। पंचायत स्तर पर योजनाओं के नाम पर कागज़ी खानापूर्ति कर सरकारी राशि का गबन किया गया, जो अब धीरे-धीरे उजागर हो रहा है।

 

सूत्र बताते हैं कि पीएम आवास योजना के भौतिक सत्यापन में यह गड़बड़ी उजागर हो सकती है। यदि जांच निष्पक्ष हुई तो कई और नाम बेनकाब होने तय माने जा रहे हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कितनी गंभीरता दिखाता है और दोषियों पर कब तक कार्रवाई की जाती है।
जानकारों का मानना है कि यदि भौतिक सत्यापन ईमानदारी से हुआ, तो यह मामला एक बड़े घोटाले का रूप ले सकता है। एक नहीं, दर्जनों फर्जी भुगतान और आवंटन उजागर होने की पूरी संभावना है।