पृथक छत्तीसगढ़ /सक्ती।
भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा श्री अग्रसेन धाम, रायपुर में आपातकाल के 50 वर्ष पर आयोजित प्रदेश स्तरीय “मॉक यूथ पार्लियामेंट” युवा संसद कार्यक्रम 2 जुलाई को सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश भर से युवक – युवतियों ने भाग लिया। यह मॉक पार्लियामेंट युवा संसद कार्यक्रम तीन सत्र में सम्पन्न किया गया। जिसमें सक्ती जिले से एक युवक और एक युवती भाग लेने के लिए चयनित हुआ था। युवक वेदांत मिश्रा ग्राम सेदरी निवासी ने इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी द्वारा प्रमाण पत्र और 51000 रूपए की राशि प्रदान किया गया। जिले से ही बघौद से युवती पल्लवी बंजारे को भी प्रमाण पत्र से सम्मान किया गया।





