Home छत्तीसगढ़ टोल से मिली निजात: सक्ती-जांजगीर निवासियों की जेब कटने का सिलसिला थमा

टोल से मिली निजात: सक्ती-जांजगीर निवासियों की जेब कटने का सिलसिला थमा

1122
0
Spread the love

बाईपास मार्ग बना राहत का जरिया, अब नहीं चुकानी होगी टोल राशि

 

शेख मुबारक/पृथक छत्तीसगढ़/सक्ती।

जिले के नेशनल हाईवे 49 पर स्थित टोल प्लाजा अब आम लोगों की जेब नहीं काट पाएगा। जिले के कलेक्टर बंगले और एसपी कार्यालय के पास बने इस टोल प्लाजा को लेकर लंबे समय से ग्रामीणों में आक्रोश था। आखिरकार, प्रशासन की पहल से अब सक्ती-जांजगीर के स्थानीय निवासी राहत की सांस ले सकेंगे।

बाईपास सड़क के अभाव में ग्रामीणों को अपने ही जिले में आना-जाना महंगा पड़ रहा था। हर बार टोल देने की मजबूरी ने आम जनता की जेब पर बोझ डाल दिया था। खास बात यह है कि यह टोल प्लाजा सीधे तौर पर कलेक्टर, जिला पंचायत और एसपी ऑफिस जैसे महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तरों के पास बना है, जिससे ग्रामीणों का दैनिक आवागमन प्रभावित हो रहा था।

स्थानीयों की लड़ाई लाई रंग:

लंबे समय से हो रहे विरोध के बाद, प्रशासन ने बाईपास सड़क का निर्माण करवाकर टोल से निजात दिला दी है। अब सक्ती, जांजगीर और आसपास के ग्रामीण बिना टोल चुकाए आसानी से आ-जा सकेंगे। यह निर्णय न केवल आर्थिक रूप से राहत देने वाला है, बल्कि प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास भी मजबूत करता है।

टोल प्लाजा पर सवाल:- 

  • क्या आवासीय इलाकों और सरकारी दफ्तरों के इतने नजदीक टोल वसूली जायज़ थी..?
  • क्या आमजन की आवाज़ को पहले ही नहीं सुना जाना चाहिए था..?
  • बगैर बाईपास के टोल लगाना, क्या यह जनता की जेब पर सीधा वार नहीं था..?

बाईपास सड़क का यह निर्णय प्रशासन की एक सकारात्मक पहल जरूर है, अब जबकि बाईपास सड़क तैयार हो चुकी है, लोगों को राहत जरूर मिली है। बाईपास सड़क जांजगीर से आने वाले के लिए कलेक्टर बंगले के पास से राइट साइड से एवं सक्ती से आने जाने वाले राहगीरों के लिए न्यायाधीश निवास से लेफ्ट साइड की दिशा में बनी है इस सड़क का उपयोग अब सक्ती जांजगीर की ओर आने जाने के लिए कर सकते हैं।