योग दिवस की सुबह जैसे ही सब आसन में मग्न थे, तभी जिला कलेक्टर कार्यालय में मच गया हड़कंप, क्योंकि कलेक्टर कार्यालय में निकला Big Size Cobra! लेकिन डरिए नहीं… मैदान में उतरे हमारे सुपरहीरो बिना केप के – सर्पमित्र टीम सक्ती के बहादुर योद्धा रोशन बरेठ।
उन्होंने पूरी सूझबूझ और साहस के साथ उस विशालकाय कोबरा का रेस्क्यू ऑपरेशन किया और उसे सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया।
इनकी टीम सिर्फ सक्ती ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों में भी दिन-रात एक्टिव रहती है। बिना किसी लालच के, पूरी तरह नि:शुल्क सेवा के साथ सांपों को बचाने और इंसानों को सुरक्षित करने का काम कर रहे हैं ये रियल लाइफ हीरो। अगर कभी आपके आस-पास दिखे कोई साँप, तो घबराएं नहीं – तुरंत संपर्क करें:-