शेख मुबारक
पृथक छत्तीसगढ़/सक्ती।
सक्ती, जैजैपुर और बाराद्वार में आबकारी विभाग क्या वाकई छुट्टी पर है या फिर कोई खास ‘सेटिंग’ में बिज़ी..? जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस लगातार अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कस रही है, तो फिर इन क्षेत्रों के आबकारी अधिकारी किस नींद में सो रहे हैं..?
सूत्रों की मानें तो सक्ती, जैजैपुर और बाराद्वार क्षेत्रों के आबकारी निरीक्षक कभी-कभार ‘दौरा’ तो करते हैं, लेकिन जैसे ही अवैध शराब के माफियाओं की गली में पहुंचते हैं, वहां “सेटिंग की सेटिंग” हो जाती है और कार्रवाई की जगह ‘चाय-पानी’ पर मामला निपट जाता है। आश्चर्य की बात तो ये है कि जहां पुलिस विभाग खुद ही आबकारी एक्ट में कार्रवाई कर रहा है, वहीं जिनके जिम्मे ये काम है, वो शायद ‘खामोशी का सौदा’ कर चुके हैं।





